चमोली: नाबालिग बेटे को दिया वाहन, पुलिस ने वाहन सीज कर काटा 38,500 रुपये का चालान–

by | Oct 11, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली पुलिस नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष चेकिंग अ​भियान चला रही, चालान की रकम सुन, परिजनों के होश उड़े–

गोपेश्वर: सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव (आईपीएस) के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक वाहन चालकों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दृष्टिगत मंगलवार को गोपेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश पंवार द्वारा वाहन संख्या UK 07 BX 6950 को रोक कर चैक किया गया तो पाया कि एक नाबालिक वाहन चालक चला रहा था।

नाबालिक वाहन चालक के अभिभावक को थाने बुला कर नाबालिक को उनके सुपुर्द किया गया तथा नाबालिक वाहन चालक के अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 38,500 रुपये का चालान कर वाहन को सीज किया गया।

अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपने नाबालिक बच्चों को वाहन ना दे।

चमोली पुलिस का समस्त जनता से अनुरोध है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें कोई भी नाबालिक वाहन चलाते हुए पाया जायेगा तो सम्बन्धित अभिभावक या वाहन स्वामी के विरूद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Latest News

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!