गोपेश्वर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एसबीआई लाइफ की शाखा का हुआ शुभारंभ–

by | Oct 15, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

क्षेत्रीय निदेशक संजय भटनगर ने कहा, लोगों की सामाजिक सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, कोई भी परिवार नहीं रहेगा बेसहारा —

गोपेश्वर: एसबीआई लाइफ की गोपेश्वर शाखा का वैदिक मंगलाचरण के साथ शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ पर दिल्ली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक संजय भटनगर ने रिब्बन काटकर और गणेश पूजा कर शाखा का शुभारंभ किया। शाखा प्रबंधक शकुंतला भंडारी, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत व अन्य मैनेजर ने क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय प्रबंधक व अन्य अ​धिकारीगणों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं ने गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी।

क्षेत्रीय निदेशक संजय भटनगर ने अपने संबोधन में बीमा क्यों जरुरी है और इसका महत्व क्या है, इसके बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसी भी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा नहीं है। एसबीआई लाइफ लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है। कोई भी अनहोनी होने पर लोग लेने के लिए ही पीड़ित परिवार के घर पहुंचते हैं। यदि पीड़ित को कोई देने जाता है तो वह है एसबीआई लाइफ का कर्मचारी। इस कार्य में न सिर्फ आप अपना भला करते हैं, ब​ल्कि अपने से जुड़े परिवारों का भी भला करते हैं। उम्मीद है कि पांडाल में मौजूद सभी लोग अपने साथ पांच-पांच लोगों को जोड़ेंगे। चमोली में इस कार्य को इतना बढ़ावा दिया जाएगा, कि कोई भी परिवार बेसहारा नहीं रहेगा।

बैंक प्रबंधक शकुंतला भंडारी ने कहा कि शाखा के साथ 230 परिवार लाइफ मित्र के रुप में जुड़ गए हैं। इस मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी कुमार, डीआरएम कमल शर्मा, बिसनेस मैनेजर राहुल जायसवाल, दीक्षा बिष्ट, प्रदीप, अनीता गड़िया, अंजना असवाल, कविता गड़िया, प्रमोद सेमवाल, मुकेश भंडारी, रीता वर्मा, अनीशा बुटोला, राजकुमार तिवारी, महावीर रावत, जसवीर के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!