मौसम: बदरीनाथ धाम और केदारनाथ के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई जमकर बर्फबारी–

by | Oct 16, 2023 | चमोली, मौसम | 0 comments

बदरीनाथ धाम और औली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, तीर्थयात्रियों ने जमकर उठाया लुत्फ–

चमोली/रुद्रप्रयाग:पहाड़ में सोमवार को मौसम ने दोपहर बाद अचानक करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। लोगों ने गरम कपड़े निकाल दिए हैं। बदरीनाथ धाम में सोमवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे पूरे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु ठंड से ठिठुरते रहे। जबकि ठंड के बावजूद कुछ श्रद्धालु बर्फबारी का आनंद लेते हुए बाजार में घूमते रहे। वहीं निचले इलाकों में दिनभार बारिश होती रही। जिससे पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं शाम होते होते औली में भी बर्फबारी शुरू हो गई।

सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाने लग गए। दोपहर करीब एक बजे निचले इलाकों में बारिश और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी शुरू शुरू हो गई। धाम के चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बदरीनाथ के अलावा फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, गोरसों सहित ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। शाम होते होते औली में भी बर्फबारी हो गई।

वहीं दोपहर से ही गोपेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, नंदप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। अपराह्न साढ़े पांच बजे बारिश बंद हुई। जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश के बढ़ी ठंड के चलते बाजारों में भी दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा। बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देर शाम को थम गया, लेकिन मौसम बदला हुआ है, जिससे रात को फिर इन जगह पर बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इधर, ग्वादलम के साथ ही थराली, देवाल, तलवाड़ी क्षेत्र में भी मौसम ठंडकभरा हो गया है।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!