दुखद: धू-धूकर जली दुकान, लाखों का सामान हुआ स्वाह, मची रही अफरा-तफरी–

by | Oct 25, 2023 | आगजनी, रूद्रप्रयाग | 0 comments

दीपावली त्योहार को देखते हुए दुकानदार विजय कुमार ने भरा था लाखों का सामान, पर एक भी नहीं बचा–

अगस्त्यमुनि: बसुकेदार तहसील के बीरों देवल गांव के पतगनी तोक में मंगलवार रात को एक दुकान में अचानक आग भड़क गई। दुकान में रखी लाखों की सामग्री भी पल भर में स्वाह हो गई। गांव के पतगनी तोक में ग्रामीण विजय कुमार पुत्र मासंतु लाल की परचून की दुकान है। रात को करीब साढ़े आठ बजे दुकान के भीतर से आग की लपटें और धुंआ उठता दिखाई दिया। 

इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरकश को​शिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीण इसके सामने भी नहीं जा पा रहे थे। ग्रामीण विजेंद्र कुमार ने दुकान में आग लगने की सूचना बसुकेदार में पुलिस चौकी को दी।

 लेकिन पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग से सामान स्वाह हो गया था। इस घटना से दुकानदार विजय कुमार का परिवार बुरी तरह से टूट गया है। आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए विजय कुमार ने दुकान में लाखों रुपये की सामग्री भरी थी। आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी होगी। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!