चमोली: साबरीसैंण के जंगलों में भड़की आग, बछेर तक पहुंची–

by | Oct 27, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

वन विभाग के कर्मचारी भी नहीं बुझा पाए आग हुई बेकाबू, चीड़ के जंगल में तेजी से फैल रही आग–

गोपेश्वर: केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के जंगलों में शुक्रवार को आग भड़क गई। सैकोटसाबरीसैंण के जंगलों से होते हुए आग बछेर के जंगलों तक पहुंच गई है। आग ने तेजी से फैलते हुए जंगल के बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं। लेकिन चीड़ का जंगल होने के चलते आग तेजी से फैल रही है।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सैकोट गांव के ऊपर जंगल में अचानक आग लग गई। यह पूरा जंगल चीड़ के पेड़ों से भरा है, जिससे यहां भारी मात्रा में पिरुल फैला हुआ है, पिरुल पर तेजी फैलते हुए आग ऊर बछेर के पास पहुंच चुकी है। इन दिनों बारिश नहीं होने से जंगल में सूखी घास भी पर्याप्त मात्रा में है, जिससे आग और भी तेजी से फैल रही है। देर शाम तक वन विभाग के कर्मचारी आग को काबू करने में जुटे हुए थे। लेकिन आग काबू नहीं हो पाई।

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!