चमोली:ग्ले​शियर और पर्यावरण संरक्षण का जुनून, कंचन साइकिल से भारत यात्रा पर निकला–

by | Nov 22, 2023 | चमोली, जागरुकता, रचनात्मक | 0 comments

केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा संपन्न होने के बाद शुरू की साइकिल यात्रा, अनुभव किए साझा —

गोपेश्वर: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा पूर्ण होने के बाद चमोली जनपद के सुतोल गांव का जुनूनी युवक कंचन भारत भ्रमण पर निकला है। कंचन पर्यावरण और ग्लेशियर बचाने का संदेश देने के लिए छह माह तक के लिए साइकिल से पूरे देश की यात्रा पर निकल गए हैं। कंचन केदारनाथ के कपाट बंद होने के दिन शुरू की यात्रा वापस केदारनाथ के कपाट खुलने पर ही संपन्न करेंगे। 25 वर्षीय कंचन सिंह का कहना है कि आधुनिकता की चकाचौंध से पर्यावरण दिनों दिन दू​शित होता जा रहा है। ग्ले​शियर भी लगातार पिघल रहे हैं। जो गंभीर चिंता का विषय है।

लोगों में ग्ले​शियर व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की है। वे हरिद्वार होते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या सहित विभिन्न जगह से होते हुए बिहार, उड़ीसा कन्याकुमारी वहां से अन्य जगह की यात्रा करेंगे। कंचन का कहना है कि अगले साल केदारनाथ के कपाट खुलने पर इस साइकिल यात्रा का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पूरी यात्रा वह अपने संसाधनों से ही कर रहे हैं।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!