जोशीमठ। चमोली जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड का गठन सरकार ने कमाई का साधन बना दिया है। कांग्रेस सरकार पहले सत्र में ही इस बोर्ड को भंग कर चारधाम में पूर्व की व्यवस्था लागू कर देगी। जोशीमठ बाजार में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। यहां हुए जनसभा में गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर बेरोजगार को रोजगार और स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता रहेगी। पहली कैबिनेट में देवस्थानम बोर्ड भंग करने का प्रस्ताव पारित होगा और पहले ही विधानसभा सत्र में इसको भंग कर दिया जाएगा। कहा कि देवस्थानम बोर्ड को सरकार ने कमाई का साधन बना दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि चारधाम यात्रा से हजारों लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। लेकिन सरकार यात्रा संचालन की कोई पैरवी नहीं कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई से जनता त्रस्त है। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, वरिष्ठ नेता कमल रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, नगर अध्यक्ष तारेंद्र परमार, राकेश रंजन भिलंगवाल, देवेश्वरी शाह, मीना डिमरी, सुषमा रतूड़ी के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस सरकार पहले सत्र में भंग करेगी देवस्थानम बोर्ड: गोदियाल–
by laxmi Purohit | Aug 23, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...
बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...
मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...
कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...
मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
120 परिवारों की आवाजाही प्रभावित, प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर सुरक्षित यातायात बहाल करने के...
