चमोली: कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला कर्मचारी–

by | Dec 1, 2023 | चमोली, सुसाइट | 0 comments

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को दी सूचना, पुलिस को आत्महत्या का लग रहा मामला–

जोशीमठ: फायर सर्विस जोशीमठ में शुक्रवार को फायर का एक कर्मी फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पाोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को फायर सर्विस में रसोईयां के पद पर तैनात कर्मचारी द्वारीखाल, पौड़ी निवासी सूरज सिंह नेगी पुत्र राजेंद्र सिंह नेगी, उम्र 31 साल शुक्रवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। फायर सर्विस के कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। थानाध्यक्ष राकेश भट्ट ने बताया कि मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!