चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चमोली बाजार में इन दिनों नाली निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन कुछ पहुंच वाले लोगों ने नाली का रुख मोड़ दिया। एनएच ने जैसे ही नाली का एलाइनमेंट बदला तो स्थानीय व्यापारियों ने इसका विरोध कर दिया। बाजार के आधे हिस्से में नाली बनाई जा चुकी है। सोमवार को स्थानीय व्यापारियों ने मौके पर एकत्रित होकर विरोध करते हुए कहा कि पूर्व में जहां समरेखण था, वहां नाली निर्माण न कर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाकर नाली निर्मित की जा रही है, जिससे नाली बाजार में ही सीधी के बजाय तिरछी बनाई जा रही है। ऐसे में भविष्य में उनके प्रतिष्ठानों और घरों को खतरा हो सकता है। इसलिए नाली निर्माण पहले से निर्धारित नक्शे के अनुसार किया जाए। चमोली व्यापार संघ अध्यक्ष ताजवर नेगी, दीपक फरस्वाण, रमेश डिमरी, संजय शर्मा, भगत सिंह का कहना है कि कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नाली का रुख ही मोड़ा जा रहा है। ऐसा होने नहीं देंगे, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
पहुंच वाले लोगों ने मोड़ दिया सड़क किनारे नाली का रुख–
by laxmi Purohit | Aug 23, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
