चमोली: पुलिस के हत्थे चढ़े वन्यजीव तस्कर, कस्तूरी मृग के कस्तूरा व दांतों के साथ दो गिरफ्तार–

by | Dec 3, 2023 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर एसओजी टीम ने की वन्यजीव तस्करों पर बढ़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख रुपये है कीमत–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस टीम वन्यजीव तस्करों पर पैनी नजर रख रही है। नशाखोरी पर भी पुलिस सख्त हुई है। ताजा मामले में रविवार को पुलिस की एसओजी टीम ने कस्तूरी मृग के कस्तूरा व दांतों के साथ दो अ​भियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच लाख रुपये है। पुलिस ने एक स्लोगन भी दिया है कि जैसे करते हैं हम अपनी रक्षा, वैसे ही करें वन्य जीवों की रक्षा।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान को सफल बनाते हुए रविवार को एसओजी चमोली व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भरत सिंह, निवासी ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष को कस्तूरी मृग (नर मस्क डियर) की कस्तूरा -1,वजन कुल 39.85 ग्राम,कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के दांत -1,वजन कुल 4.22 ग्राम तथा अभियुक्त खीम सिंह,

निवासी ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष को कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के कस्तूरा – 1, वजन कुल 40.27 ग्राम व कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के दांत-1, वजन कुल 3.88 ग्राम के साथ बस स्टैण्ड कर्णप्रयाग के पास से जनपद से बाहर ऋषिकेश जाने से पहले धर दबोचा लिया। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत पांच लाख है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अन्य वन्यजीव तस्करों की भी ढूंढखोज की जा रही है।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!