मैनें उत्तराखंड की भावनाओं और संभावनाओं से निकट से देखा है: मोदी–

by | Dec 8, 2023 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

देहरादून में वै​​श्विक निवेशक सम्मेलन में बोले मोदी, पहाड़ी टोपी, पहाड़ी वास्केट पहने थे मोदी, कहा उत्तराखंड में आकर मन धन्य हो जाता है–

देहरादून: पहाड़ी टोपी, पहाड़ी वास्केट पहने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री विशेष विमान से देहरादून पहुंचे। राज्यपाल के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व मंत्रियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वै​श्विक निवेशक सम्मेलन शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि में आकर मन धन्य हो जाता है। कुछ वर्ष पहले जब मैं बाबा केदारनाथ के दर्शन को निकला था तो अचानक मेरे मुंह से निकला था कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है।

मुझे खुशी है कि उस कथन को मैं लगातार पूरा होते देख रहा हूं। निवेशकों से कहा आप सभी को भी उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़ने का बड़ा अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दिनों टनल से सुरक्षित निकालने के सफल अभियान पर आप सभी का अभिनंदन करता हूं। कहा मैंने उत्तराखंड की भावनाओं और संभावनाओं की निकट से देखा है। सम्मेलन में कई उद्यमी भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों का देवभूमि में स्वागत किया। उन्होंने सम्मेलन में कहा कि राज्य ने 44 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारा है। इससे राज्य के लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आवोहवा निवेशकों को खूब भा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निवेशक सम्मेलन का उद्देश्य इकॉनमी और इकोलॉजी को लेकर राज्य का समुचित विकास करना है। सीएम ने कहा कि हमने वि​भिन्न सेक्टर में निवेश मित्र नियुक्त किए हैं, जो पांच करोड़ से अ​धिक के प्रोजेक्ट के लिए काम करेंगे।

हमारे विश्व स्तरीय आईटीआई रुड़की, आईआईएम काशीपुर जैसे संस्थाओं से निकलने वाले भावी इंजीनियरों के लिए राज्य में ही बेहतर रोजगार का मौका मिल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द लैड ऑफ गॉड उत्तराखंड फिल्म का लुत्फ भी उठाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार का मजबूत इरादा है, उत्तराखंड संभावनाओं से भरा है। ऐसी आवोहवा और शुद्ध वातावरण कहीं अन्य जगह नहीं है। सरकार गुजरात की तर्ज पर कन्वेंशन सेंटर बनाएगी। राज्य में सशक्त कानून व्यवस्था है और उद्योग मित्र नीति है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!