चमोली: जिनको दी घर के देखभाल की जिम्मेदारी वही कर गए लाखों की चोरी–

by | Dec 12, 2023 | चमोली, चोरी | 0 comments

चमोली जनपद में हुआ बढ़ी चोरी का खुलासा, पुलिस ने जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार–

जोशीमठ: पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो नेपाली मूल के लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला उर्गम घाटी के देवग्राम का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चोरी किया सामान भी बरामद हो गया है।

उर्गम के देवग्राम निवासी संदीप सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने नौ दिसंबर को जोशीमठ कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। जिसमें बताया कि वे परिवार के साथ कुछ दिन पहले राजस्थान घूमने गए थे। घर के पास में रहने वाले नेपाली मूल के व्यक्ति व उसके साले को घर की देखरेख करने के लिए कहा था। जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा था और घर में रखे सारे जेवर चोरी हो गए थे।

सीसीटीवी कैमरे व अन्य जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश नेपाली उर्फ आशीष (19) निवासी ग्राम धर्ती जिला जुमला नेपाल, हाल पता जोशीमठ व अजय यादव निवासी ग्राम धर्ती जिला जुमला नेपाल हाल पता जैन भवन जोशीमठ को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के पास से चोरी किया हुआ प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को जोशीमठ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। आरोपियों से सोने का हार, नथ, मांगटीका, अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमका बरामद हुआ है। ये सभी जेवरात सोने के हैं।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!