चमोली: साइबर ठगों की धरपकड़ में झारखंड के नक्सलवाद क्षेत्र में पहुंची चमोली पुलिस, एक को किया गिरफ्तार–

by | Dec 19, 2023 | चमोली, ठगी | 0 comments

छह लाख बीस हजार की ठगी का है मामला, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने की पुलिस टीम को इनाम की घोषणा–

गोपेश्वर: साइबर ठगी के विरुद्ध चमोली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में पुलिस ठगी करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। जनपद में ठगी के ताजा मामले में चमोली पुलिस टीम ने साइबर ठगी कर एक व्यक्ति से 620000 रुपये की ठगी करने पर आरोपी को झारखंड के नक्सलवादी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में दूसरे आरोपी की भी पुलिस ढूंढखोज कर रही है।

14 सितंबर को नंदन सिंह, ग्राम पगना, चमोली की ओर से थाना नंदानगर में लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 9 सिंतबर को उसके साथ बाइजस ऑनलाइन क्लास में पैसे रिफंड के बहाने एनीडेस्कएप डाउनलोड करवाकर 620000 रुपये की ठगी कर ली है। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को सौंपी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी रेखा यादव ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

जांच में पुलिस ने पाया कि नंंदन सिंह की लाखों की रकम दुमका झारखंड के हमीद मियां और हुसैन अंसारी के बैंक खातों में ट्रांसफर हुए हैं। पर्याप्त बैंक डिटेल व सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम 14 दिसंबर को दुमका झारखंड पहुंची। पुलिस ने यहां संबंधित बैंक शाखा एचडीएफसी व एसबीआई के उन बैंक एटीएम की सीसीटीवी फुटेज निकाली, जहां से लाखों की रकम निकाली गई थी। इसके बाद पुलिस टीम थाना काठीकुंड दुमका झारखंड पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस टीम की सहायता से हमीद (55) पुत्र गफूर मिंया, निवासी बिछिया, पहाड़ी थाना काठीकुंड से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड ली। 18 दिसंबर को पुलिस ने हमीद को चमोली जिला न्यायालय में पेश किया, इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। हमीद के खाते में 210000 रुपये ट्रांसफर हुए थे। एसपी रेखा यादव ने पुलिस टीम को पच्चीस सौ रुपये इनाम के रुप में देने की घोषणा की है। टीम में नंदानगर के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, नरेश, अंकित पोखरियाल और राजेंद्र मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!