हक की लड़ाई: थराली के बज्वाड़ गांव के ग्रामीणों ने किया सरकारी कार्यक्रमों का विरोध–

by | Dec 19, 2023 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

गांव में सड़क पहुंचाने की कर रहे मांग, कहा चार साल पहले स्वीकृत सड़क का आज तक शुरू नहीं हुआ काम–

थराली:​थराली विकास खंड के ग्राम पंचायत बज्वाड़ गांव के ग्रामीण सरकार से नाराज हैं। ग्रामीणों की मांग है कि चार साल पूर्व गांव के लिए स्वीकृत हुई कुलसारी-रामपुर-बज्वाड़ सड़क का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए। आज भी ग्रामीणों को अपने गांव तक पहुंचने के लिए लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। सड़क से गांव की दूरी अ​धिक होने के कारण धीरे धीरे गांव से पलायन भी होने लगा है।

अब ग्रामीणों ने गांव में आयोजित होने वाले किसी भी सरकारी कार्यक्रम का विरोध किया है। साथ ही किसी भी चुनाव में भाग न लेने का निर्णय भी लिया गया है। हाल ही में गांव में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का भी ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक गांव में सड़क नहीं पहुंच जाती, तब तक कोई भी सरकारी कार्यक्रम गांव में नहीं होने देंगे। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के अ​धिकारियों के प्रति भी आक्रोश है।

बज्वाड़ गांव के ग्राम प्रधान ने कहा कि कई बार लि​खित और मौ​खिकरुप से कहने के बावजूद गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया है। कहा गया कि जब तक गांव में रोड नहीं पहुंची तब तक लोक सभा, विधान सभा के साथ ही पंचायत चुनाव का विरोध किया जाएगा। कहा कि जब तक गांव विकसित नहीं हो जाता, तब तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का भी कोई औचित्य नहीं है।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!