साबाश: चमोली की तीन बाल वैज्ञानिक छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन–

by | Dec 25, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

विज्ञान धाम देहरादून में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले से 11 बाल वैज्ञानिकों ने किया था प्रतिभाग, राज्यभर में चमोली की तीन छात्राओं का हुआ चयन–

गोपेश्वर। विज्ञान धाम देहरादून में 22 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चमोली जनपद की तीन बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में 11 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें तीन बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। इसमें सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर की छात्रा युतिका, राजकीय इंटर काॅलेजटंंगसा की छात्रा निकिता और सरस्वती विद्या मंदिर जोशीमठ की छात्रा प्रिंसा पांडेय का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गौरवा​न्वित करने वाली बात यह है कि तीनों बाल वैज्ञानिक छात्राएं हैं।

​​निकिता बिष्ट-

राष्ट्रीय बाल विज्ञान के जिला समन्वयक राजेंद्र प्रसाद थपलियाल ने बताया कि चमोली जिले के बाल वैज्ञानिकों की सर्वाधिक तीन परिजयोनाओं को राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है। इस साल का मुख्य विषय स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु अपने परितंत्र को समझना था। सीनियर वर्ग में उप विषय स्वास्थ्य पोषण एवं कल्याण को प्रोत्साहन देना के अंतर्गत प्रिंसा का शीर्षक ”जोशीमठ क्षेत्र में प्राणी जाति के स्वास्थ्य पोषण एवं कल्याण को बढ़ावा देना” था। टंगसा की निकिता का उपविषय पारिस्थितिक तंत्र एवं स्वस्थ्य के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रथाएं के तहत शीर्षक ”परंपरा एवं ग्रामीण स्वास्थ्य तब और अब” रहा।

-प्रिंसी पांडेय-

जूनियर वर्ग में सुबोध प्रेम विद्यामंदिर गोपेश्वर की युतिका का उपविषय”अपने परितंत्र को समझने के तहत ”शीर्षकअर्थवॉर्म एज इंडिकेटर ऑफ सोइल हैल्थ” रहा। जनपद से सीनियर वर्ग सात व जूनियर वर्ग चार बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें नौ छात्राएं थी। बाल विज्ञानियों की टीम में विंदु देवी एस्कॉर्ट महिला, संदीप सिंह नेगी एस्कॉर्ट पुरुष, नरेन्द्र सिंह रावत जिला सह समंवयक व यशपाल सिंह चौहान जिला एस्कॉर्ट के रूप में सम्मिलित थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बाल वैज्ञानिकों को उनकी उपलिब्ध पर बधाई व राष्ट्रीय स्तर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!