चमोली: पज्याणा मल्ला गांव में आयोजित बहुउद्देश्यीय ​शिविर में जनता ने उठाई समस्याएं–

by | Dec 30, 2023 | चमोली | 0 comments

सिलपाटा से छिमटा तक सड़क निर्माण की मांग उठाई, सीडीओ अ​भिनव शाह ने लोनिवि के अ​धिकारियों को दिए निर्देश–

गैरसैंण: पज्याणा मल्ला गांव में शनिवार को मुख्य विकास अ​धिकारी अ​भिनव शाह की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता ने 27 समस्याएं दर्ज की। जिनमें से 20 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य शिविर एवं विभागीय स्टॉलों पर 485 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में एक दिव्यांग प्रमाण पत्र, 03 यूडीआईडी, 07 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। दूरस्थ क्षेत्र पंज्याणा मल्ला में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने पर क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत स्थानीय स्तर पर शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में जो भी समस्याएं रखी गई है, उनका प्राथमिकता पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया की क्षेत्र की समस्याओं को गंम्भीरता से लिया जाए।

शिविर में सिलपाटा, प्यौरा, लंगटाई, पज्याणा, छिमटा, डोल्टू आदि गांवों के ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, पेंशन, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा आदि समस्याऐं रखी। मुख्य विकास अधिकारी ने सिलपाटा से छिमटा तक 03 किमी मोटर मार्ग निर्माण हेतु लोनिवि को आंगणन तैयार करने और पीएमजीएसवाई को सुगड बैंड से सिलपाटा तक क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग सुधारीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए। राइका सिलपाटा में क्षतिग्रस्त भवन का पुर्ननिर्माण हेतु शिक्षा विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने और प्रा.वि.पज्याणा व लंगटाई में शिक्षकों की कमी दूर करने को कहा।

शिक्षक अभिभावक संघ द्वारा जनता उ.मा.वि. प्यौरा में फर्नीचर की मांग पर सीडीओ ने कहा कि विद्यालय के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी। ग्राम छिमटा में क्षतिग्रस्त पंचायत भवन का पुर्ननिर्माण और ग्राम प्यौरा में आंगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पशु चिकित्सक की तैनाती तथा टीकाकरण में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए मनरेगा से कन्वर्जेंस करते हुए घेरबाड कराने के निर्देश दिए।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!