हिट एंड रन एक्ट: सभी ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल से वापस लौटे, वाहनों का चलना हुआ शुरू–

by | Jan 3, 2024 | ब्रेकिंग, रुड़की | 0 comments

सरकार और ट्रॉसपोर्टर्स के बीच हुई सुलह, सरकार के आश्वासन के बाद काम पर लौटे, हड़ताल खत्म–

– देशभर में ट्रॉसपोर्टर्स की हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है। अब सभी ट्रांसपोर्टर्स काम पर लौट आए हैं। गृह मंत्रालय ने तत्काल हस्तक्षेप किया तो केंद्रीय गृह सचिव और ट्रांसपोर्टर्स के बीच बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हिट एंड रन एक्ट अभी लागू नहीं होगा। जिस पर ट्रांसपोर्टर्स ने अपनी हड़ताल समाप्त कर ली। अब सभी ट्रांसपोर्टर्स विरोध छोड़कर काम पर वापस लौट जाएंगे।

हिट एंड रन एक्ट के ​विरोध में देशभर के ट्रांसपोर्टर्स हड़ताल पर चले गए थे, जिससे आवश्यक वस्तुयों की सप्लाई ठप पड़ गई थी। पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी होने लग गई थी। पहाड़ में भी वाहन स्वामियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। चारों ओर अफरा-तफरी थी, लोग सर्दियों की छुट्टी पड़ने के बाद अपने बच्चों के साथ घरों को भी नहीं लौट पा रहे थे। जिसे देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव ने बैठक की।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि हमने आज अ​खिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनि​धियों से चर्चा की। सरकार ये बताना चाहती है कि नए कानून और जुर्माने के प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) लागू करने से पहले अ​खिल भारतीय परिवहन कांग्रेस से विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक के बाद ट्रांसपोर्टर्स ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

Latest News

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...
error: Content is protected !!