राहत भरी खबर: 4000 अति​थि ​शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, वित्त और कार्मिक विभाग की मिलेगी मंजूरी–

by | Jan 5, 2024 | शिक्षा | 0 comments

मानदेय वृद्धि की लंबे समय से चल रही मांग, एक और मांग भी उठी, पढ़ें क्या बोले अति​थि​शिक्षक संगठन–

देहरादून: यह नववर्ष अति​थि​शिक्षकों के लिए उम्मीदों भरा रहा है। प्रदेश के 4000 ​शिक्षकों को मानदेय बढोत्तरी का लाभ मिलेगा। यह मांग लंबे समय से चल रही थी। ​शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मानदेय वृद्धि के लिए विभाग से प्रस्ताव मांगा गया है, जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त और कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा। सरकार ने वर्ष 2018 में ​अति​थि​शिक्षकों का मानदेय बढ़कर 15000 रुपये किया गया, इसके बाद वर्ष 2020-21 में इसे 25000 रुपये कर दिया गया। अति​थि​शिक्षक अपने सुर​क्षित भविष्य के लिए नीति बनाए जाने व मानदेय वृद्धि की लगातार मांग उठाते आ रहे थे।

अति​थि​शिक्षक संगठन के प्रदेश महामंत्री दौलत ​जगुड़ी ने कहा कि मानदेय वृद्धि की मांग पुरानी है, सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। एक बढ़ी मांग यह है कि अति​थि​शिक्षकों के पदों को खाली न माने जाने और उनकी गृह जिलों में तैनाती को लेकर पूर्व में निर्णय लिया गया था, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है, विद्यालयों में नियमित ​शिक्षकों की नियु​क्ति, तबादले औेर पदोन्नति से उनकी सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। अ​ति​थि​शिक्षक भी अन्य नियमित ​शिक्षकों की भांति सुगम से लेकर दुर्गम, अति दुर्गत विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मानदेय के अलावा कई अन्य मांगें भी हैं, सरकार के समक्ष मांगों को रखा गया है। अति​थि​शिक्षकों का भविष्य सुर​क्षित रखने के लिए आगे भी संघर्ष किया जाएगा। सरकार से मांग है कि ​शि​क्षकों की सभी समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए, जिससे भविष्य सुर​क्षित हो सके।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!