तैयारी: अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, यहां कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे श्रीराम भजन, हनुमान चालीस का पाठ–

by | Jan 6, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिए गए कई​ निर्णय, कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारी में जुटने का किया आह्वान–

गोपेश्वर: नगर के शगुन वेडिंग हॉल में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में लोकसभा और निकाय चुनाव में जीत के लिए चर्चा हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और चुनाव जीत पर चर्चा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मंदिरों में भजन कीर्तन करेंगे।

महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मातृशक्ति का भरपूर सहयोग लिया जाएगा। कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं। महिलाओं के हितों के लिए कांग्रेस कमेटी हमेशा संघर्ष करती रहेगी।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंंह बिष्ट, महावीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला महामंत्री संदीप, संदीप झिंक्वाण, देवराज रावत, अजय, सेवादल के जिलाध्यक्ष किशोर भंडारी, सुप्या सिंह राणा, ऊषा फरस्वाण, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद सिंह रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य पुरोहित, धीरेंद्र गरोड़िया, ओम प्रकाश नेगी, सुदर्शन शाह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!