तैयारी: वेडिंग डे​स्टिनेशन के रुप में विकसित होंगे त्रियुगीनारायण और ओंकारेश्वर मंदिर–

by | Jan 6, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय, ई कार्यालय के रुप में विकसित होंगे मंदिर समिति के कार्यालय–

देहरादून: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बोर्ड बैठक मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। केनाल रोड देहरादून कार्यालय सभागार में आयोजित हुई बैठक बदरीनाथ धाम की आरती पवन मंद सुगंध शीतल हेम मंदिर शोभितम से शुरू होकर केदारनाथ भगवान की स्तुति वादन पर संपन्न हुई। बैठक में यात्रा वर्ष 2024 हेतु तैयारियों, निर्माण-जीर्णोद्धार कार्यों संबंधित प्रस्ताव सहित, मंदिर समिति कार्यालयों को ई आफिस के रूप में परिवर्तित किये जाने का निर्णय लिया गया।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु प्रतिबद्ध है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में आगामी श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार तथा ढ़ाचागत विकास हेतु कार्य किया जा रहा है, साथ ही श्री त्रियुगीनारायण मंदिर क्षेत्र को वेडिंग डिस्टनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके लिए मूलभूत सुविधाएं जुटायी जाएंगी, इस संबंध में भी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ है। कहा ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ कोठा भवन में प्रथम फेज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। द्वितीय चरण के कार्य भी शीघ्र शुरू होंगे।

बीकेटीसी की बैठक लेते अध्यक्ष अजेंद्र अजय-

श्री बदरीनाथ धाम में मास्टरप्लान कार्यों से मंदिर समिति के विश्रामगृह, भवन सरंचनाएं ध्वस्त हुई हैं उनके एवज में नवनिर्माण, विश्राम गृह, पुजारी निवास, कर्मचारी निवास नव निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। कहा कि गोरामाई मंदिर गौरीकुंड परिसर विस्तार, जोशीमठ में श्री वासुदेव मंदिर, दुर्गामंदिर परिसर सौंदर्यीकरण,आधुनिक सूचना तकनीकि का इस्तेमाल कर तीर्थयात्रियों को अधिक से अधिक यात्रा सुविधाएं मुहैया कराये जाने पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।

मंदिर समिति कार्यालयों को ई- आफिस के रूप में उच्चीकृत किया जायेगा, कर्मचारी सेवा नियमावली के बावत बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि यह कर्मचारियों के हित में है पदोन्नति,विनियमितीकरण,

वरिष्ठता,नियुक्ति ने सुविधा होगी। अस्थायी कर्मचारियों के दीर्घकालीन समय से चली आ रही लिए पद सृजन, विनियमितीकरण, वेतन वृद्धि की मांग पर हर संभव कार्य हो रहा है।इस संबंध में आज प्रस्ताव पारित कर शासन को संदर्भित कर दिया गया है।

बीकेटीसी की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय-

मंदिर समिति के विश्राम गृहों मंदिरों में जहां निर्माण एवं विस्तारीकरण की आवश्यकता है यात्रा पूर्व सभी कार्य यथा समय पूरे किये जायेंगे इसी क्रम में डालमिया यात्री विश्राम गृह श्रीनगर (गढवाल) का पुनर्निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया इसके अंतर्गत बहुमंजिला विश्राम गृह, पार्किंग, डीलक्स रूम बनने प्रस्तावित है। इस मौके पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार,मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, वीरेंद्र असवाल, महेंद्र शर्मा, भास्कर डिमरी,पुष्कर जोशी, रणजीत सिंह राणा,राजपाल जड़धारी,जयप्रकाश उनियाल, आशुतोष डिमरी,कृपाराम सेमवाल सहित मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह,वित्त अधिकारी भारत चंद्र, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी,कार्याधिकारी आरसी तिवारी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल एई विपिन तिवारी, एई गिरीश देवली, विधि अधिकारी शिशुपाल बर्त्वाल, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, अतुल डिमरी, दीपेंद्र रावत, अमित देवराड़ी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!