आक्रोश: डुमक गांव के आक्रो​शित ग्रामीणों ने फूंका पीएमजीएसवाई के जेई आशीष तिवारी का पुतला–

by | Jan 7, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

धरना -प्रदर्शन और पदयात्रा रही जारी, जनसमर्थन जुटाया, 18 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल रैली की है योजना–

जोशीमठ: सैंजी लग्गा बेमरु-मैकोट-डुमक-कलगोठ सड़क का निर्माण 2019 में हुए एलाइनमेंट के तहत करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग पर डुमक गांव के ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। रविवार को आंदोलन स्थल पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जूनियर इंजीनियर आशीष तिवारी उका पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान जिला प्रशासन और पीएमजीएसवाई के ​खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

संयुक्त संघर्ष समिति के लोगों के द्वारा सरकार पर आरोप लगाया गया है कि प्रशासन के द्वारा कल धरना स्थल पर जोशीमठ के तहसीलदार रवि शाह पहुंचे थे वह सड़क के संबंध में आधा अधूरी जानकारी लेकर आए थे जिससे ग्रामीण सहमत नहीं है ग्रामीणों ने कहा है कि हम आंदोलन को तेज करेंगे। संघर्ष समिति की उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि प्रशासन को जनता को हल्के में नहीं लेना चाहिए । सड़क के संबंध में स्पष्ट वार्ता की जानी चाहिए और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए उनके अधिशासी अभियंता परशुराम चमोला के द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि समरेखण बदलने के लिए नोडल के पास फाइल गई है यह फाइल हमें मंजूर नहीं है वर्ष 2019 के सामरीकरण पर कार्य प्रारंभ किया जाना चाहिए।

महिला ने सड़क पर गाया स्वरचित मार्मिक गीत-

आंदोलन की संयोजक पूर्व प्रधान प्रेम सिंह सनवाल कहते हैं कि हमने वार्ता का सारे रास्ते खुली रखें है किंतु सड़क के संबंध में स्पष्ट रहनी चाहिए जिसके लिए लोग आंदोलन कर रहे हैं कुछ लोगों के द्वारा मनमानी ढंग से सैजी लग्गा मैकोट वेमरु स्यूंण डुमक कलगोठ प्रधानमंत्री सड़क योजना का समरेखण बदला जा रहा हैएक महिला ने सड़क न होने से हो रही दिक्कतों को गीत के माध्यम से बताया।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!