चमोली। जनपद में वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को देर शाम बगोली-चूला मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक गिरधारी सिंह नेगी पुत्र अवतार सिंह, ग्राम पूर्णा, बगोली निवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि वाहन को बैक करते वक्त यह हादसा हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर शव को खाई से सड़क पर निकाला गया। यह घटना पूर्णा गांव के समीप हुई। दुर्घटना के बाद से पूर्णा गांव में मातम पसरा हुआ है।
वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, कार को बैक करते वक्त हुआ हादसा–
by laxmi Purohit | Aug 25, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
