चमोली: अजेय कुमार पर लगाये आरोप कांग्रेस की बार-बार हार की बौखलाहट: रघुबीर बिष्ट

by | Jan 10, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कहा उत्तराखंड में हासिए पर खड़ी कांग्रेस, डूबती नैय्या को पार लगाने के लिए झूठ प्रपंच का सहारा ले रही कांग्रेस–

गोपेश्वर: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के संगठन मंत्री अजये कुमार पर लगाए जा रहे आरोपों काे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं रुद्रप्रयाग जनपद के सह प्रभारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट ने झूठा और कांग्रेस की बार-बार हार की बौखलाहट करार दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हासिये पर खड़ी कांग्रेस के राजनीतिक जानकारों को डुबतीहूई नया को पार लगाने के लिए प्रपंचों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। कहा कि वर्तमान समय में सोसियलमिडिया पर प्रायोजित विडियो कांग्रेस पार्टी द्वारा खुब प्रचारित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

बताते चलें कि जब से अजेय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के संगठन मंत्री के रुप में कमान संभाली तब से लेकर आजतक कांग्रेस कोई भी चुनाव जीत नहीं पायी। हर समय हारकर मुंह की खानी पड़ी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के मिथक (एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस) को तोड़कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई हो अथवा पंचायत चुनावों में हरिद्वार में कांग्रेस का पत्ता साफ कर दिया हो या प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव से लेकर बागेश्वर के उप चुनावों में हर समय कांग्रेस पार्टी को जमानत बचाने के लाले पड़ गए। यह सब प्रदेश महामंत्री अजय कुमार के संगठन की पारखी नजर और संगठन से पन्ना प्रमुख तक की रचना को सशक्त और सक्रिय बनाया है। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में अच्छी रुचि रखने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी देना आदि कार्यशैली को देखकर राष्ट्रीय नेतृत्व भी अति प्रसन्न रहा है।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा लिऐ गये अनेकों निर्णयों को देखते हुए कांग्रेस को दूर दूर तक राजनीतिक जमीन में निराशा ही निराशा दिखाई देती है। अपने अस्तित्व की लड़ाईलड रही कांग्रेस को लगता है कि जब तक अजेय कुमार भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री के रुपमे कार्य करते रहेंगे तब तक जीत की सफलता मिलना सपना ही रह जायेगा। इसलिए मौजूदा समय में 2024 के लोकसभा चुनावों से ऐन पहले प्रायोजित षडयंत्र कर उत्तराखंड जैसे देवभूमि में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदर्शों से निकले एवं भारत माता के लिए जीवन समर्पण करने वाले अजेय कुमार पर मित्थ्या आरोप लगा कर कलंकित करने का कांग्रेस दुस्साहस कर रही है। जिससे देव भूमि का जनमानस कभी माफ नहीं करेगा। दूसरी ओर अंकिता हत्याकांड का मामला न्यायालय में विगत वर्ष से विचाराधीन है और किसी भी व्यक्ति को साक्ष्यों एवं बयानों को न्यायालय के समक्ष ही प्रस्तुत करना चाहिए न कि किसी भी व्यक्ति पर अनावश्यक रुप से बाहर बयान बाजी करनी चाहिए जो कि सम्मानित न्यायालय की न्याय प्रक्रिया के विरुद्ध भी है।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!