अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाएंगी सोनिया गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष–

by | Jan 11, 2024 | नई दिल्ली, राजनीति | 0 comments

भारतीय जनता पार्टी पर अर्धनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने का लगाया आरोप–

नई दिल्ली: श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष म​ल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा नेता अधीररंजन चौधरी को निमंत्रण पत्र भेजा गया, लेकिन उन्होंने निमंत्रण को ठुकरा दिया है। इस संबंध में कांग्रेस ने बयान जारी किया है। बयान में भाजपा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर कार्यक्रम को सियासी बनाने और चुनावी लाभ लेने के लिए अर्धनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराने का आरोप लगाया गया है। कहा गया कि राम के प्रति लाखों लोगों की आस्था का सम्मान रखते हुए भाजपा-संघ के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि बीते महीने सोनिया गांधी, खरगे और अधीररंजन को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला था, भगवान राम की पूजा करोड़ों भारतीय करते हैं। मनुष्य के लिए धर्म व्य​क्तिगत आस्था का विषय होता है। मगर संघ-भाजपा ने इसे लंबे समय से राजनीतिक परियोजना बना दिया है। नि​श्चितरुप से महज चुनावी लाभ हासिल करने के लिए अर्धनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।

इधर, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की चाल, चरित्र व चेहरा कभी नहीं बदल सकता। यह वही कांग्रेस है, जिसने हलफनामा देकर श्रीराम को काल्पनिक बताया था, कांग्रेस ने ही वादा किया था कि उसी जगह पर फिर बाबरी म​स्जिद तामीर करेंगे। इसी कांग्रेस ने मंदिर न बने, इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी कर दी थी। कांग्रेस ही रामसेतु से लेकर श्रीराम से जुड़ी हर बात का विरोध करती आई है।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!