ताजपोशी: लक्ष्मण सिंह ने संभाली चमोली के जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी, गनर भी मिलेगा–

by | Jan 12, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

जिला पंचायत भवन में किया गया यज्ञ और हवन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण–

गोपेश्वर। शासन से रजनी भंडारी को चमोली के जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को यज्ञ, हवन के बाद उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने अध्यक्ष की कुर्सी की कमान संभाल ली है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।

शासन ने अपने पद और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में रजनी भंडारी अध्यक्ष पद से हटा दिया था। जिसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह को कुर्सी सौंप दी गई। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेंद्र सिंह गुंज्याल ने अध्यक्ष के लिए गनर उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, विधि प्रकोष्ट के अध्यक्ष डीपी पुरोहित, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह, मोहन सिंह नेगी, गढ़वाल संयोजिका चंद्रकला तिवारी, मोहन बर्त्वाल, गजपाल बर्त्वाल, भगत सिंह बिष्ट, धूम सिंह नेगी, विनोद कनवासी, सतेश्वरी टम्टा, अमित, अरविंद, लक्ष्मी बिष्ट के साथ ही कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!