चमोली: रोमांचक मुकाबले में चमोली को हराकर ऋषिकेश की टीम बनी स्टेट वॉलीबाल चैंपियन–

by | Jan 13, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

सेमीफाइनल मुकाबले भी रहे रोमांचक, कड़ाके की ठंड में भी बालिकाओं ने खूब बहाया पसीना–

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता में ऋषिकेश की टीम चैंपियन बन गई है। उसने फाइनल मुकाबले में चमोली बी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।

खेल मैदान गोपेश्वर में 10 जनवरी से शुरू हुई राज्य आमंत्रण ओपन बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला सिटी क्लब ऋषिकेश और चमोली बी टीम के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में ऋषिकेश ने चमोली को हराकर खिताब अपने नाम किया।

ऋषिकेश ने 25-21, 25-22, 24-26, 23-25 और 15-04 से जीत लिया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में सिटी क्लब ऋषिकेश ने देहरादून को 08-25, 26-24, 25-21 व 26-24 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि चमोली बी ने रुद्रपुर को 18-25, 25-14, 25-22 व 25-15 से हराया। विजेता व उपविजेता टीम को विभाग की ओर से पुरस्कार दिया गया।

वहीं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत ने अपने पिता स्व्. विनोद पंत की स्मृति में विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता टीम को सात हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित, खेल विभाग के सीएओ विक्रम चौधरी, रश्मि बिष्ट, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, दिव्या सती, देवेंद्र सिंह, केसी पंत आदि मौजूद रहे। खेल प्रकोष्ट के जिला संयोजक केसी पंत ने प्रतियोगिता का आंखों देखा हाल बताया।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!