चमोली: सड़क सुधारीकरण कार्य को लेकर खैनुरी गांव के ग्रामीणों का दसवें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन–

by | Jan 14, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

डुमक गांव के ग्रामीणों का आक्रोश भी नहीं हो रहा कम, जन समर्थन जुटाने में लगे ग्रामीण —

चमोली: अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग की दशा को सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन रविवार को दसवें दिन भी जारी रहा। नवंबर माह में भी ग्रामीणाें ने आंदोलन किया था, तब बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी की मध्यस्थता में पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों ने 31 दिसंबर तक सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भी सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं होे पाया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हो जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। रविवार को अनशन पर बैठने वालों में अंजू देवी, विनीता देवी, शांति देवी, भावना देवी, जसवंती देवी, खीम सिंह, विरेंद्र सिंह, गोविंद खत्री, गोविंद सिंह नेगी, मातवर सिंह, नैन सिंह, संजय ​सिंह, अनिल सिंह, सोबत सिंह, पान सिंह के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद रहे।

सड़क सुधारीकरण के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण-

इधर, डुमक गांव में भी ग्रामीणों का सड़क निर्माण की मांग पर रविवार को भी क्रमिक धरना जारी रहा। ग्रामीण गांव-गांव में पदयात्रा कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!