बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

by | Jul 5, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न संगठनों ने भी उठाए सवाल–

गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ, 05 जुलाई 2026: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित हेराफेरी के आरोपों की जांच के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने आरोपी कर्मचारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हटा दिया है। समिति ने जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से उसे फिलहाल प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना की ड्यूटी से मुक्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार संबंधित कर्मचारी बदरीनाथ धाम में प्रोटोकॉल व्यवस्था और थाली भेंट गणना कार्य से जुड़ा हुआ था। मंदिर प्रशासन की दृष्टि से ये दोनों व्यवस्थाएं अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। प्रोटोकॉल व्यवस्था में पांच कर्मचारी तथा थाली भेंट गणना कार्य में छह कर्मचारी तैनात रहते हैं। आरोपी कर्मचारी को प्रोटोकॉल का नोडल अधिकारी भी बनाया गया था। बताया जा रहा है कि उसकी तैनाती पहले बीकेटीसी के देहरादून कार्यालय में थी और इस वर्ष उसे बदरीनाथ धाम भेजा गया था।

हाल ही में उस पर आर्थिक अनियमितता और चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप सामने आने के बाद बीकेटीसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि संबंधित कर्मचारी को प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इधर, मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। रविवार को ज्योतिर्मठ में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर कांग्रेस कमेटी ने आरोपों को गंभीर बताते हुए जांच पूरी होने तक बीकेटीसी को भंग करने की मांग उठाई। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल रतूड़ी ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से जुड़े कई मामलों की जांच वर्षों से लंबित है और अब एक नया मामला सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मंदिर समिति को भंग किया जाना चाहिए।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश नेगी और ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट ने भी कहा कि पूर्व के मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों का भरोसा प्रभावित हुआ है। उन्होंने इस बार पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराने की मांग की।

वहीं, ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि चढ़ावे में हेराफेरी जैसे आरोप न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को आहत करते हैं, बल्कि सनातन परंपराओं की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हैं। उन्होंने पुराने मामलों की जांच भी शीघ्र पूरी करने की मांग की है।

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!