चमोली: सीमा पर गश्त के दौरान सेना के जवान का पांव फिसला, शहीद हुआ सैनिक–

by | Jan 16, 2024 | चमोली, श्रद्धांजलि | 0 comments

सैन्य अ​धिकारियों ने फोन पर सूचना देने के बाद घर में मचा कोहराम, घर का इकलौता चिराग था जवान–

जोशीमठ। चीन सीमा क्षेत्र में ग्यालढुंग अग्रिम चौकी में तैनात जवान गश्त के दौरान पांव फिसलने से वीरगति को प्राप्त हो गया। सेना में तैनात 27 वर्षीय जवान शैलेंद्र सिंह, निवासी चिन्यालीसैंण उत्तरकाशी अपने अन्य जवानों के साथ गश्त पर था। बताया जा रहा है कि बर्फ में अचानक पांव फिसलने से जवान शहीद हुआ है। जोशीमठ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जा रहा है। जवान के शहीद होने की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया है। बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के कुमराड़ा गांव निवासी भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट में राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत के शहीद होने की सूचना सैन्य अ​धिकारियों ने उनके परिवार को फोन से दी। जिसके बाद से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि शैलेंद्र घर का इकलौता चिराग था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। दो माह पहले ही पिता कृपाल सिंह कठैत के निधन पर वह घर आया था।

Latest News

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!