जय हिंद: जोशीमठ पहुंचेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ढाक गांव से देश को 35 परियोजना करेंगे समर्पित–

by | Jan 18, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे मौजूद, प्रशासन और बीआरओ तैयारियों में जुटा–

जोशीमठ: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोशीमठ के ढाक गांव से वर्चुअल माध्यम से देश को 35 परियोजनाएं समर्पित करेंगे। शुक्रवार को रक्षामंत्री जोशीमठ पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। सीमा सड़क संगठन और चमोली जिला प्रशासन रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तैयारियों में जुट गए हैं। कार्यक्रम को लेकर सीमा सड़क संगठन की ओर से जारी किए बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल का लोकार्पण करेंगे।

यहीं से वर्चुल माध्यम से बीआरओ द्वारा देश के विभिन्न जगह पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचेंगे। रक्षामंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। एसपी ने निर्देश दिए कि वीआइपी रूट पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी व कर्मचारी सजग व सतर्क होकर ड्यूटी का निर्वहन करें।

एसपी रेखा यादव ने पुलिस कर्मियों को​ दिए निर्देश-

जोशीमठ ब्लॉक सभागार में एसपी ने सभी को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, कार्यक्रम स्थल में अधिकृत लोगों व वाहनों को जाने की अनुमति दी जाए। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें न ही बिना बताए ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ें। कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्रीफिंग के बाद वीवीआईपी कार्यक्रम की रिहर्सल भी की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षककर्णप्रयाग अमित सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!