संवाद: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बोक्सा जनजाति समाज के लोगों के साथ किया संवाद–

by | Jan 19, 2024 | कोटद्वार, राजकाज | 0 comments

जनजाति के लोगों की समस्याओं का किया निस्तारण, अ​धिकारियों को दिए जरुरी निर्देश–

कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बोक्सा जनजाति समाज के लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनजाति के लोगों की समस्याओं का निराकरण कर अ​धिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर ,हल्दुखाता में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवम क्षेत्रीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने बोक्सा जनजाति समाज के लोगो की सुविधा, सुरक्षा तथा उनकी समस्याओं को दूर करने हेतु जनता दरबार का आयोजन किया ।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ जनता की समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों को मौके पर समस्याओं का निस्तारण करने के जरूरी निर्देश दिए।

जनता दरबार में लोगों की विभिन्न समस्याओं (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा व दिव्यांग,राशन कार्ड, किसान पेंशन, बिजली,पानी,दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि संबंधी) समस्याओं का अधिकारियों द्वार निदान और समाधान के किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बोक्सा जनजाति समाज के लोगो के घरों का निरीक्षण कर जरूर सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह कोटद्वार में हर वर्ग के विकास हेतु कार्य कर रही हैं और पंक्ति में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को विकास की धारा में जोड़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी जाति समूह की विशिष्ट पहचन होती है। बोक्सा जनजाति की सांस्कृतिक व सामाजिक संरचना ही उसकी पहचान है। लेकिन, इसी पहचान के साथ आधुनिक युग में कदम रखने की जरूरत है। जनजाति समूहों को अपनी विशिष्ट संस्कृति के साथ ही आधुनिकता के दौर में भी प्रवेश करना होगा, जिससे विकास की किरण जनजाति समुदाय तक पहुंच सके। विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!