जय श्रीराम: देहरादून में भव्य शोभा यात्रा के लिए यातायात का इस तरह होगा डायवर्जन–

by | Jan 20, 2024 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

शनिवार को देहरादून में श्री रामजन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा–

देहरादून: श्री रामजन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सुबह दस बजे से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए यातायात डायवर्जन और पार्किंग प्लान के लिए बैठक आयोजित हुई। शोभायात्रा का रुट खेल मैदान परेड ग्राउंड से कनक चौक-ओरियंट चौक-घंटाघर-पल्टन बाजार-डिस्पेंसरी रोड-दर्शनलाल चौक-रेंजर्स ग्राउंड तक होगा। इस दौरान रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, पवेलियन ग्राउंड, लार्ड वैंकटेश वेडिंग पॉइंट, द दून स्कूल के सामने मॉल रोड पर खाली मैदान (भारी वाहन बसों हेतु पार्किंग) और बन्नू स्कूल रेसकोर्स(भारी वाहन बसों हेतु पार्किंग) रहेगा। जबकि ड्रॉपिंग प्वाइंट घंटाघर (समस्त चकराता रोड से आने वाली बसें), सर्वे चौक (राजपुर रायपुर और हरिद्वार से आने वाली बसें) तथा बुद्धा चौक (सहारनपुर रोड से आने वाली बसें) आएंगी।

शोभा यात्रा के दौरान डायवर्ट प्वाइंटर आईएसबीटी कांवली रोड की ओर से आनेे वाले समस्त विक्रम मैजिक रेलवे गेट से वापस किए जाएंगे। धर्मपुर की ओर से आने वाले समस्त विक्रम वाहन सीएमआई से वापस किए जाएंगे। प्रेमनगर, कौलागढ़ की ओर से आने वाले विक्रम मैजिक बिंदाल से वापस किए जाएंगे। राजपुर रोड की ओर से आने वाले समस्त विक्रम मैजिक वाहनों को सचिवालय कट से वापस किया जाएगा। सहस्रधारा रोड मालदेवता की ओर से आने वाले समस्त विक्रम मैजिक सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस किए जाएंगे। यातायात प्लान इस तरह रहेगा,

जुलूस के परेड ग्राउंड से प्रस्थान करने पर सर्वे चौक, बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से लैंसडॉन चौक की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा। रायपुर रोड की ओर से आने वाले यातायात को ईसी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जुलूस के कनक चौक पर पहुंचने पर ऑरियंट चौक, पैसिफिक, लैंसडॉन चौक से कनक चौक की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा और राजपुर रोड से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को बहल चौक से ईसी रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जुलूस के घंटाघर पर पहुंचने पर चकराता रोड से आने वाला यातायात दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए बहल चौक की ओर भेजा जाएगा जो ईसी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएगा। साथ ही दर्शनलाल, बुद्धा चौक से घंटाघर की ओर वाहनों को नहीं भेजा जाएगा।

जुलूस के डिस्पेंसरी रोड पहुंचने पर तहसील चौक से दर्शनलाल जाने वाले यातायात दून चौक होते हुए बुद्धा चौक की ओर भेजा जाएगा। जुलूस के दर्शनलाल चौक पहुंचने पर बुद्धा चौक, घंटाघर, तहसील से दर्शनलाल चौक की ओर कोई भी ट्रेफिक नहीं जाएगा। जुलूस के रेंजर्स ग्राउंड पहुंचने पर समस्त स्थानों से उच्चा​धिकारियों के आदेशानुसार यातायात को सामान्य किया जाएगा। साथ ही राजपुर व रायपुर रोड से चकराता जाने वाले समस्त वाहन चालकों से पुलिस अ​धिकारियों ने निवेदन किया है कि वे चकराता रोड जाने के लिए दिलाराम से कैंट व आराघर से प्रिंस चौक का प्रयोग करें व दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक परेड ग्राउंड, घंटाघर, दर्शनलाल, राजपुर रोड, ईसी रोड, बुद्धा चौक क्षेत्र में यातयात का दबाव अपेक्षित है, अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!