देश में हर डेढ़ मिनट में दम तोड़ रहा कोरोना का मरीज, घर में रहें, सुरक्षित रहें–दिल्ली। हर में रहें सुरक्षित रहें, कोरोना संग अब जीना सीखना हमारी मजबूरी हो गई है। हमें यहां फिलहाल यह लग रहा है कि कोरोना का कहर धीमा पड़ गया, जहां देखें वहां भीड़ का जमघट लगना शुरू हो गया है। लेकिन जब देश के हालात पर नजर दौड़ रही है, तो हालात अभी भी डरावने हैं। बताया जा रहा है कि देश में हर डेढ़ मिनट में कोरोना का मरीज दम तोड़ रहा है। महाराष्ट्र में अभी भी हालात जस के तस हैं। अब परिवहन पूरी तरह से खुला हुआ है। कहीं कढ़ाई से लॉकडाउन नहीं है। जिससे लोग कहीं भी आ जा रहे हैं। ऐसे में घर में रहें और सुरक्षित रहें। ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कभी भी कोरोना फिर बढ़ा रुप धारण कर सकता है। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई है, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 24 घंटे में 894 लोगों की मौत हुई। साफ है कि डेढ़ मिनट में एक मरीज की अकाल मौत हुई है। यह आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। कोरोना संक्रमण के चरम पर जाने के बाद अचानक रुक जाना भी स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता को बढ़ा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जहां पहली लहर में मरीजों की संख्या अधिक थी, लेकिन मौत का आंकड़ा कम था, लेकिन दूसरी लहर में मरीजों की संख्या तो सीमित रही, पर मौत का आंकड़ा बढ़ गया। इसी को देखते हुए आगे भी प्रकोप के जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। नियमित साफ सफाई पर ध्यान देने की जरुरत है। बेवजह घर से बाहर निकलना भी घातक हो सकता है। सभी मास्क लगाकर रहें और सेनिटाइजर का उपयोग करें।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई, पर खतरा टला नहीं, अभी भी डरावने हैं देश के हालात, पढ़ें पूरी रिपोर्ट–
by laxmi Purohit | Jul 12, 2021 | कोरोना, राष्ट्रीय | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
