गोपेश्वर। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथों की मजबूती पर जोर दिया है। बूथ सत्यापन समिति अभियान के प्रदेश सह संयोजकव पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि चमोली जनपद में 555 में से 385 बूथों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो गया है। भाजपा बूथों की मजबूती पर विशेष ध्यान दे रही है। गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता में वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि बूथों के सत्यापन के लिए सांसद से लेकर कार्यकर्ता तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। आगामी सितंबर माह में हर विधानसभा सम्मेलन में मुख्यमंत्री और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बूथों की समीक्षा करेंगे। बूथों की मजबूती के लिए समितियों का गठन कर लिया गया है। इसमें महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिक, युवा, बुजुर्ग को शामिल किया गया है। बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात, संगठन के कार्यक्रमों का प्रसारण व बैठकें आयोजित की जाएंगी। समाज में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से लेकर मठ-मंदिरों के आचार्य ब्राह्मणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सबका लक्ष्य यह है कि हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करना है। भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास नारे के साथ 60 पार का लक्ष्य रखा है। प्रदेभर में साढे तीन लाख कार्यकर्ता बूथों की मजबूती में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के 13 लाख 50 हजार पंजीकृत कार्यकर्ता हैं। राज्य में सबसे बढ़े दल के रूप में भी भाजपा है और विधानसभा में सबसे बढ़े विधान मंडल के रूप में भी भाजपा विद्यमान है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक पार्टी अपने को सैनिक पृष्ठभूमि की बताकर जगह-जगह लोगों को लुभा रही है, लेकिन राज्य में हाल के मुख्यमंत्रियों और कार्यकर्ताओं के परिजन सैनिक पृष्ठभूमि से हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत और मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है। कोरोना संक्रमण में जो भी व्यक्ति या समुदाय प्रभावित हुआ है, सरकार उनकी मदद के लिए हमेशा अग्रसर है।
सबका साथ-सबका विकास, इस बार 60 पार, भाजपा ने शुरू किया होमवर्क–
by laxmi Purohit | Aug 26, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...
जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...
सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके डिमरी...
जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...
सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम...
एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...
स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
