सबका साथ-सबका विकास, इस बार 60 पार, भाजपा ने शुरू किया होमवर्क–

by | Aug 26, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 गोपेश्वर। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथों की मजबूती पर जोर दिया है। बूथ सत्यापन समिति अभियान के प्रदेश सह संयोजकव पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि चमोली जनपद में 555 में से 385 बूथों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो गया है। भाजपा बूथों की ‌मजबूती पर विशेष ध्यान दे रही है। गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता में वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि बूथों के सत्यापन के लिए सांसद से लेकर कार्यकर्ता तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। आगामी सितंबर माह में हर विधानसभा सम्मेलन में मुख्यमंत्री और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बूथों की समीक्षा करेंगे। बूथों की मजबूती के लिए समितियों का गठन कर लिया गया है। इसमें महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिक, युवा, बुजुर्ग को शामिल किया गया है। बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात, संगठन के कार्यक्रमों का प्रसारण व बैठकें आयोजित की जाएंगी। समाज में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से लेकर मठ-मंदिरों के आचार्य ब्राह्मणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सबका लक्ष्य यह है कि हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करना है। भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास नारे के साथ 60 पार का लक्ष्य रखा है। प्रदेभर में साढे तीन लाख कार्यकर्ता बूथों की मजबूती में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में भाजपा के 13 लाख 50 हजार पंजीकृत कार्यकर्ता हैं। राज्य में सबसे बढ़े दल के रूप में भी भाजपा है और विधानसभा में सबसे बढ़े विधान मंडल के रूप में भी भाजपा विद्यमान है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक पार्टी अपने को सैनिक पृष्ठभूमि की बताकर जगह-जगह लोगों को लुभा रही है, लेकिन राज्य में हाल के मुख्यमंत्रियों और कार्यकर्ताओं के परिजन सैनिक पृष्ठभूमि से हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत और मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है। कोरोना संक्रमण में जो भी व्यक्ति या समुदाय प्रभावित हुआ है, सरकार उनकी मदद के लिए हमेशा अग्रसर है। 

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!