युवा मतदाता: युवा मतदाताओं के वोट से ही अयोध्या में विराजमान हुए रामलला: मुख्यमंत्री धामी–

by | Jan 26, 2024 | राजकाज, रुड़की | 0 comments

नमो नवमतदाता सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कहा युवा पीढ़ी के वोट से ही बढ़ रहा मतदान प्रतिशत–

रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा नव मतदाता नहीं है ब​ल्कि भाग्यविधाता भी है। युवा पीढ़ी के मतदाताओं की देन से ही पिछले मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं के एक वोट से ही अयोध्या में रामलला विराजे हैं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को पिरानकलियर क्षेत्र के आरसीई कॉलेज में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन के शुभारंभ पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नव मतदाताओं की एक वोट से ही आज उत्तराखंड सरकार कठिन निर्णय लेने का काम कर रही है। प्रदेश में अब तक नकल का जो काम चल रहा था, उससे मु​क्ति दिलाने का काम भी आपके वोट ने ही किया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की परिभाषा ही बदल दी है। आज जो विपक्ष है, वह पूरी तरह से दिशाहीन हो गया है। विपक्ष सिर्फ विरोध कर रहा है। इसके अलावा कुछ नहीं कर रहा है। जो इंडिया गठबंधन बना है, वह बिखर चुका है। भारतीय जनता पार्टी में सबसे पहले देश फिर पार्टी और तब अंत में कार्यकर्ता है।

प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर तक काम करने का काम किया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार को उखाड़ने का काम सरकार कर रही है। एक समान नागरिक कानून प्रदेश में लागू करने का काम हमारी सरकार कर रही है। कमेटी ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। अब जल्द ही कानून लाया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक संजय चौहान, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, सागर गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौ​शिक आदि मौजूद रहे।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!