सराहनीय: पीयूष और ज्योति बुगाणा को ​मिला इस वर्ष का स्व. महानंद भट्ट स्मृति पुरस्कार–

by | Jan 26, 2024 | रचनात्मक, रूद्रप्रयाग, शिक्षा | 0 comments

जीआईसीपठालीधार में गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर हुए पुरस्कृत–

अगस्त्यमुनि: विकास खंड के वि​भिन्न विद्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार में आयोजित समारोह में सेवानिवृत चीफ फार्मेसिस्ट जगदंबा प्रसाद भट्ट मुख्य अति​थि रहे। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही परिषदीय परीक्षा-2023 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सर्वाेच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को स्वर्गीय महानंद भट्ट स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस क्रम में इंटरमीडिएट में पीयूष रावत पुत्र महिपाल सिंह रावत, ग्राम सिनघाटा, (444/500-88.8 प्रतिशत) को पुरस्कार रा​शि 1100 रुपये (एक हजार एक सौ रुपये) और हाईस्कूल में छात्रा ज्योति बुगाणा पुत्री देवेंद्र सिंह बुगाणा, ग्राम डांगी, पठालीधार (401/500-80.2 प्रतिशत) को पुरस्कार रा​शि 1100 (एक हजार एक सौ रुपये) प्रदान किए गए। जगदंबा प्रसाद भट्ट और सर्वेशानंद भट्ट ने दोनों अव्वल छात्र-छात्रा को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अव्वल छात्र के परिजनों को पुरस्कार रा​शि सौंपते जगदंबा प्रसाद भट्ट-

इस मौके पर मुख्य अति​थि जगदंबा प्रसाद भटट ने विद्यालय की छात्रा ​खिलाड़ी प्रिया नेगी का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में होने पर प्रिया को भी 1100 रुपये पुरस्कार स्वरुप देने की घोषणा की। इस दौरान विद्यालय में वि​भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। विद्यालय परिवार ने पुरस्कार वितरण पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!