समारोह: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह–

by | Jan 27, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने किया झंडारोहण, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, विकास में टीएचडीसी की भूमिका भी बताई–

गोपेश्वर: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के बहुप्रतिष्ठित 444 MW विष्णुगाड़ – पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के अलकनंदा पुरम परिसर में पूरे हर्षोल्लास के साथ 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख श्री अजय वर्मा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इस विशेष मौके पर टीएचडीसी मुख्यालय, ऋषिकेश से लाईव प्रसारण के माध्यम से अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर.के. विश्नोई ने सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और राष्ट्र के विकास में टीएचडीसी के महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ उन्होंने चमोली जिले में स्थित 444 MW विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का विशेष रूप से जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह परियोजना सभी समस्याओं से पार पाते हुए रोज नित नए मानक स्थापित कर रहा है जो दूसरे परियोजना के लिए भी उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रत्येक मोर्चे पर कार्य शुरू हो चुका है। परियोजना के कार्य में लगे अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने उर्चा और मनोबल को बरकार रखिए और यह अवसर निगम के लिए आपको कुछ बेहतर करने का। उन्होंने वीपीएचईपी के अपने टीम से अपील किया कि 2024 में प्रोजेक्ट को इस स्थिति में पहुंचा दीजिए ताकि 2025 में यह परियोजना पूर्ण होते हुए दिखने लगे।

इस मौके पर परियोजना प्रमुख श्री अजय वर्मा ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय सीएमडी महोदय के शब्दों से प्रेरणा लेते हुए हम सबको पूरी मेहनत और लगन से उनके द्वारा दिए लक्ष्यों को पूरा करना है।

इसके साथ कार्यक्रम में बेसिक स्कूल, जैसाल, जूनियर हाई स्कूल, सियासैन एवं राजकीय इंटर कॉलेज, गडोरा के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। वही, देश के सेना को समर्पित वीपीएचईपी के कर्मी द्वारा प्रस्तुत एक मार्मिक नुक्कड़ नाटक ने सबको भावुक कर दिया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!