चमोली: वीआईपी बनने के शौक में वाहन में लगाया हूटर, तो पुलिस ने की कार्रवाई–

by | Jan 27, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

वाहन में अवैध हूटर बजाना पड़ा कार चालक को भारी, यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, दोबारा ऐसा न करने की दी हिदायत–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव महोदया के निर्देशन में सड़क सुरक्षा के प्रावधानों का पालन किये जाने तथा यातायात नियमों का पालन कराये जाने के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को चैकिंग के दौरान बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी-चमोली के बीच कुछ युवकों द्वारा अपने वाहन संख्या UP 32 MZ 5422 पर हूटर बजाते हुए रौब दिखा रहे थे।

जिस पर यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन को रोककर हूटर लगाने की अनुमति दिखाने को कहा गया। जिनके पास कोई अनुमति न होने पर यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल द्वारा अवैध हूटर को निकलवाते हुए वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते कर युवकों को दोबारा ऐसी गलती न करने हिदायत दी गयी।

वाहन से हूटर निकालते पुलिस कर्मी-

चेकिंग अ​भियान के दौरान बिना सीट बेल्ट के पांच, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर एक, दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर तीन, नो पार्किंग में तीन, बिना रिफ्लेक्टर के एक और अन्य पांच वाहनों के चालन भी किए गए। यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले व्यक्तियो पर चालानी कार्रवाई कर ग्यारह हजार पांच सौ रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान हेड कॉस्टेबल आशुतोष नौडियाल, आरक्षी जोगेन्द्र व आरक्षी राहुल जोशी मौजूद रहे।

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!