चमोली: भाजपा महिला मोर्चा के लखपति दीदी कार्यक्रम में पीएम आवास योजना पर हुई चर्चा–

by | Jan 29, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बताई पीएम आवास योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया, कई महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता–

गोपेश्वर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए निर्धन परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने की प्रक्रिया के बारे में बताया। भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के लोकसभा प्रभारी पुष्कर काला ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले कई सरकारें आई और विकास योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं। आज योजनाएं धरातल पर भी आ रही हैं और इन योजनाओं से जन-जन लाभान्वित हो रहा है।

उन्होंने महिला शक्ति को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का महिला शक्ति को लाभ पहुंच रहा है। पीएम आवास योजना से महिलाएं स्वाभिमानी, समर्थ और साहसी हुई हैं। आज महिला सशक्तिकरण का सपना साकार हुआ है।

नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां देतीं महिलाएं-

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, महामंत्री कुलदीप वर्मा, ज्योति मैठाणी, विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, पूर्व अध्यक्ष रघुवीर रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, संदीप रावत, सत्येंद्र असवाल, नंदी राणा, शशि सेमवाल, आईटी प्रकोष्ट की जिला प्रभारी वत्सला सती, पुष्पा पासवान, हरिबोधनी खत्री, कामनी टम्टा, सैनिक प्रकोष्ट के सह संयोजक कर्नल एचएस रावत, भगत सिंह बिष्ट, प्रियंका बिष्ट, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट, नंदन बिष्ट, चंद्रकला खंडूरी, सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, दीपा पंवार, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशा डिमरी ने किया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!