चमोली: चोटियों ने ओढी बर्फ की सफेद चादर, मौसम ने बदला मिजाज–

by | Feb 1, 2024 | चमोली, मौसम | 0 comments

रातभर से चल रही बारिश और बर्फबारी, कड़ाके की ठंड हुई शुरू, फसलों को मिली संजीवनी–

गोपेश्वर(चमोली):आ​खिरकार बारिश ओर बर्फबारी शुरू हो गई है। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश भी ऐसी कि अब बंद होने का नाम नहीं है।

रिमझिम बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश और बर्फबारी गेहूं, सरसों आदि फसलों के लिए भी मुफीद मानी जा रही है। जोशीमठ क्षेत्र में बर्फबारी होने से सेब की फसल को भी खाद मिल गई है। चमोली जनपद में बदरीनाथ धाम, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी और पर्यटन ग्राम रामणी में बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम में चारों ओर से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

उधर, रुद्रप्रयाग जनपद में भी रातभर से बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ, तुंगनाथ, चोपता और कार्तिक स्वामी की पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मक्कूमठ तक भी बर्फ गिर रही है। उ​थिंड गांव के ग्राम प्रधान हर्षवर्द्धन सेमवाल ने बताया कि बारिश रातभर से हो रही है। फसलों के लिए यह बारिश अच्छी है। मसूरी में रात को ओले पड़े, जिसे देख पर्यटक झूम उठे और ठंड की परवाह किए बिना बाहर आए और झूमने लगे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!