चमोली: बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, बदरीनाथ में छह फीट बर्फ जमी, चारों ओर बर्फ की चादर–

by | Feb 1, 2024 | चमोली, मौसम | 0 comments

मंडल-चोपता हाईवे, बदरीनाथ हाईवे और औलीसड़क पर बर्फ से दिक्कत बढ़ी, बर्फ के आगोश में आए गांव–

चमोली: चमोली जनपद में पिछले दो दिनों से बारिश और बर्फबारी होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बदरीनाथ धाम के सा​थ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल सहित कई अन्य क्षेत्रों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। बदरीनाथ धाम में लगभग छह फीट तक बर्फ जम गई है। तप्तकुंड से लेकर बदरीनाथ धाम परिसर तक के रास्ते बर्फ से ढक गए हैं। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य भी पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। पर्यटन ग्राम रामणी, घूनी, निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी सहित कई गांव बर्फ के आगोश में समा गए हैं।

निजमुला घाटी के ईराणी गांव में बिछी बर्फ की चादर-

ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी और रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि गांव के खेल खलियान और आम रास्ते बर्फ से ढक गए हैं। ग्रामीण ठंड से बचने के लिए अपने घरों में आग का सहारा ले रहे हैं। औली में बर्फबारी होने से पर्यटन व्यवसायों के चेहरे भी ​खिल गए हैं। औली में भी दो फीट तक बर्फ जम गई है जबकि अभी भी बर्फबारी जारी है।

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी का नजारा-

औली सड़क पर बर्फ बिछ जाने से यहां पर्यटकों के वाहन रपट रहे हैं। जिसे देखते हुए सीमा सड़क संगठन की ओर से जेसीबी से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंडल-ऊखीमठ हाईवे और बदरीनाथ हाईवे पर बिछी बर्फ को हटाने का काम भी शुरू हो गया है। जोशीमठ बाजार में भी दोपहर बाद से बर्फबारी शुरू हो गई है। जबकि जोशीमठ बाजार के समीप डाडों और सुनील गांव में बर्फ जम गई है।

Latest News

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!