मौसम: पहाड़ में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त–

by | Feb 5, 2024 | मौसम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चोटियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, कड़ाके की ठंड से जीना हुआ मुहाल–

रुद्रप्रयाग: पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी से मौसम ठिठुरन भरा हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में ताजी बर्फ बिछी हुई है। निचले क्षेत्रों में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी, नई टिहरी, श्रीनगर, कोटद्वार, देहरादून, ऋ​षिकेट, हरिद्वार क्षेत्र जबरदस्त ठंड की चपेट में है।

चमोली जनपद के पाणा, ईराणी, डुमक, कलगोठ, रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली, कांडई, डोभा, डांगी, गुप्तकाशी, जामू, रविग्राम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी से छात्र-छात्राएं भी ठंड का सामना करते हुए विद्यालयों में पहुंचे हुए हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्रामीण अपने घरों में दुबके हुए हैं। लोगों को अपने पशुओं के चारे की व्यवस्था करना भी मु​श्किल बना हुआ है। पानी इतना ठंडा है कि लोग गर्म करके प्रयोग में ला रहे हैं। मवे​शियों को भी गर्म पानी पिला रहे हैं। बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने से लोगों के कई काम भी अटक गए हैं।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!