चमोली: वन सरपंच अपनी मांगों को लेकर निकालेंगे रैली–

by | Feb 6, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर में वन विभागों के ​खिलाफ आयोजित होगी रैली, वन सरपंचाें ने जिला​धिकारी को सौंपा अल्टीमेटम–

गोपेश्वर: वन पंचायतों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए वन सरपंचों ने जिला मुख्यालय पर विशाल रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। रैली 12 फरवरी को आयोजित की जाएगी। मंगलवार को इसको लेकर वन सरपंचों ने जिला​धिकारी को अल्टीमेटम सौंपा है। सरपंचों ने चारों वन प्रभागों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

वन सरपंचों का कहना है कि वन विभाग सरपंचों व ग्रामीणों को विश्वास में लिए बिना मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। जबकि क्षेत्रीय ग्रामीणों को अपने जंगल की अच्छी जानकारी होती है। इसके विरोध में सभी विकाखंडों के सरपंच व ग्रामीण 12 फरवरी को गोपेश्वर बस स्टेशन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालेंगे। ज्ञापन देने वालों में वन सरपंच परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र खंडूड़ी, धनवंतरी प्रसाद रतूड़ी, भगवती प्रसाद सती आदि शामिल रहे। वन सरपंचों ने सभी से एकजुटता के साथ रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!