आक्रोश: खैनुरी गांव के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण के लिए आंदोलन तेज करने का दिया अल्टीमेटम–

by | Feb 6, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ग्रामीणों ने ज्ञापन, सड़क को सुधारने के बाद आरटीओ पास कराने की मांग उठाई–

चमोली: चमोली तहसील के सबसे नजदीक की सड़क अपर चमोली-खैनुरी सड़क के सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी गांव के ग्रामीणों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। ग्रामीण पांच जनवरी से गांव के पास प्रतीक्षालय में आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक अपर चमोली-खैनुरी सड़क पर सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं हो जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि पिछले पांच साल से सड़क आपदा से बदहाल स्थिति में है।

उन्होंने शीघ्र सड़क का सुधारीकरण कार्य करने, सड़क को आरटीओ पास करने, सड़क को पीएमजीएसवाई से हटाकर लोनिवि को हस्तांतरित करने, सड़क किनारे से चमोली बाजार के लिए सप्लाई हो रही पेयजल लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने और सड़क निर्माण में ली गई ग्रामीणों की नाप भूमि का मुआवजा शीघ्र दिए जाने की मांग उठाई है। कहा गया कि प्रशासन की ओर से भी आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। इस मौके पर रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, भरत सिंह, सोबत सिंह, खीमसिंह, मनोज सिंह, जयवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!