चमोली: बोर्ड परीक्षा की तैयारियाें में जुटा ​शिक्षा विभाग–

by | Feb 7, 2024 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

106 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा, 9177 छात्र-छात्राएं करेंगे परीक्षा में सम्मलित–

गोपेश्वर (चमोली): चमोली जनपद का शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 9177 छात्र-छात्राएं सम्मलित होंगे। राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा और नैनीसैंण में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के कारण इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र से हटा दिया गया है। अब 106 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि आगामी 27 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस बार हाईस्कूल में 5057 और इंटरमीडिएट में 4120 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। जनपद में 17 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए उडनदस्तों का गठन भी किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को लिखा जा रहा है।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!