चमोली: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गांव के महिला व पुरुष गिरफ्तार–

by | Feb 7, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज किया गया था मुकदमा, मृतका के पास मिला था सुसाइड नोट–

पोखरी (चमोली): पोखरी थाने के अंतर्गत महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पोखरी थाना पुलिस ने गांव एक महिला व एक व्य​क्ति को गिरफ्तार किया है। मामला दिसंबर वर्ष 2022 का है।

पुलिस के अनुसार, लमगौंडी जिला रुद्रप्रयाग निवासी वीर सिंह ने राजस्व पुलिस में अपनी पुत्री माहेश्वरी देवी पत्नी पूरण लाल निवासी तोणजी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामला नियमित पुलिस को हस्तांतरित किया गया। पोखरी थानाध्यक्ष डीएस कंडारी ने बताया कि मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट, फारेंसिक जांच सहित अन्य विवेचना के बाद 60 वर्षीय मुन्नी देवी और 52 साल के बिरजू लाल, दोनों निवासी तोणजी को महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। अब दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेजा जाएगा।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!