खुशी के पल: उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर बरसाए फूल, आतिशबाजी की–

by | Feb 7, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आज उत्तराखंड का विशेष दिन है, ये कानून समानता का है, विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार जताया–

देहरादून: आज बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) विधेयक पास हो गया है। विधेयक पास होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई और मुख्यमंत्री पर फूल बरसाए। मीडिया कर्मियाें से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड का विशेष दिन है, मैं विधानसभा के सभी सदस्यों और जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उनके समर्थन से ही आज यह कानून बन पाया है।

मैं तहेदिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, उन्होंने कहा कि यह समानता का कानून है। यह कानून किसी के ​खिलाफ नहीं है, ब​ल्कि उन माताओं और बहनों का आत्मबल बढाएगा, जो किसी प्रथा और कुरीतियों की वजह से पीड़ित थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने 12 फरवरी 2022 को समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लिया था। हमने यह विधेयक जनता के सामने रखा था।

करीब दो साल बाद हमने आज इसे सदन में पास करवाया। अब देश के अन्य राज्यों से भी हमारी अपेक्षा रहेगी कि वह इस दिशा में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों के बारे में भी कहा। कहा कि आंदोलनकारियों की सुविधा, पेंशन बढ़ाने से लेकर हमने आरक्षण देने का काम किया है।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!