चमोली: श​क्ति वंदन जिला कार्यशाला में मोदी सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा–

by | Feb 9, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा महिला मोर्चा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व एनजीओ प्रतिनि​धियों के साथ की चर्चा–

गोपेश्वर(चमोली): भारतीय जनता महिला मोर्चा ने शुक्रवार को रौलीग्वाड़ गांव में श​क्ति वंदन जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला के बाद मोर्चे की पदा​धिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ खोखो और रस्सा-कस्सी खेल का आयोजन भी किया। रौलीग्वाड़ गांव के पंचायत घर में आयोजित कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डाॅ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर में तीन करोड़ महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

चर्चा में शामिल मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव व कार्यकर्ता-

स्वयं सहायता समूहों को अब राष्ट्रीय समूह बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके बाद मोर्चे की कोषाध्यक्ष श​शि सेमवाल के आवास पर प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में भी बताया गया।


महिलाओं ने खो-खो में किया प्रतिभाग-

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी, महामंत्री मीना, आरती, जिला कमेटी के महामंत्री कुलदीप वर्मा, ज्योति मैठाणी, कोषाध्यक्ष शशि सेमवाल, रंजना सेमवाल, श​क्ति केंद्र के संयोजक व पूर्व मंडल अध्यक्ष सबरी लाल खनेड़ा, मंडल महामंत्री प्रदीप बर्त्वाल, रौली की प्रधान दीपा मोल्फा, वार्ड सदस्य विजया देवी, आरती रावत, दीपा रावत, हेमा रावत, कमला देवी, छुमा देवी, बीना देवी, सतेश्वरी देवी, अंजली, अनीता, महेशी देवी के साथ ही कई महिलाएं मौजूद रही।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!