संकल्प: अपने संसदीय क्षेत्र का विकास मेरे जीवन का मूल मकसद:तीरथ सिंह रावत

by | Feb 9, 2024 | चमोली, राजकाज, शिक्षा | 0 comments

सांसद ने सैनिक बाहुल्य क्षेत्र सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए देश के ​शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात–

देहरादून: गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को संसद में देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र गढ़वाल के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के संबंध में बातचीत की। उन्होंने प्रमुख रूप से जिला चमोली के सुदूरवर्ती क्षेत्र विकासखंड देवाल के सैनिक बाहुल्य क्षेत्र ग्राम सवाड़ में शीघ्र केन्द्रीय विद्यालय स्थापना की संस्तुति के लिए आग्रह किया।

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यह क्षेत्र सीमांत जिला चमोली का दूरस्थ क्षेत्रों में है। यहां पर केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से ग्रामीण निर्धन बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलेगी, साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, और पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन भी रुकेगा। यह जानकारी गढ़वाल सांसद के निजी सचिव विजय सती ने दी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर प्रगतिशील हो रहा है। हर क्षेत्र में सरकार जनहित के कार्य करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। विकसित भारत का सपना प्रधानमंत्री ने जो देखा है उसे भारत सरकार सभी मंत्रालय साकार करने में जुटी हुई है। वहीं प्रधानमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य ग्रामीण विकास को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के दूरदराज गांव गांव में विकास और मोदी जी के स्वप्न को साकार करने में रात दिन जुटे हुए हैं। देश की संसद में अपने सांसद क्षेत्र के मुद्दों को बड़े जोर से उठाते नजर भी आते हैं।

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!